उत्तराखंड में भीषण हादसाः यात्रियों से भरी बस NH पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2025 09:40 AM

horrific accident in uttarakhand

ऋषिकेशः उत्तराखंड में देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला के पास गुरुवार को यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से बस चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार को हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक योगेंद्र (52) की मौके पर मौत हो गई। वह गाजियाबाद के मोदीनगर थाने का पटला निवासी था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। परिचालक दिलशान (32) निवासी आरिफपुर, थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ घायल है और उसका उपचार चल रहा है।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून आ रही थी, तभी नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बस टकरा गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!