Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Feb, 2026 10:37 AM

चंपावतः उत्तराखंड में चंपावत के टनकपुर में शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल के गहरी खाई में गिर जाने से दो मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) को सूचना मिली कि टनकपुर-चंपावत मार्ग पर बस्तियां के समीप एक...
चंपावतः उत्तराखंड में चंपावत के टनकपुर में शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल के गहरी खाई में गिर जाने से दो मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) को सूचना मिली कि टनकपुर-चंपावत मार्ग पर बस्तियां के समीप एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।
उप निरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में टनकपुर में तैनात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मोटरसाइकिल सवारों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान शमशुल हुदा निवासी खटीमा, यशपाल निवासी राजीव नगर, खटीमा के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।