Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2025 12:12 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून स्थित विकासनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
देहरादूनः राजधानी देहरादून स्थित विकासनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी है। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायल को खाई से बाहर निकाला है।
आनन-फानन में घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।