Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Jul, 2024 01:45 PM

heavy rain alert issued in 7 districts of uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यक्त है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यक्त है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी के साथ राज्य के 7 जिलों टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो रही है तो वही मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने चारधाम की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की अपील की है।

बता दें कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, दर्ज किया गया। इसके अलावा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस तथा पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!