'ऑपरेशन प्रहार' के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Sep, 2026 06:26 PM

tehri police action woman arrested with 10 liters of illicit liquor

टिहरी पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिला में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार' के तहत नई टिहरी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, कोटेश्वर चौकी क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला की पहचान संगीता देवी पत्नी जगत राम, निवासी ग्राम धर्म घाट क्यारी, पट्टी मखलोगी, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में बताई है। 

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टिहरी पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!