अच्छी खबरः उत्तराखंड के 15 और स्कूलों को पीएम श्री की मंजूरी मिली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 02:48 PM

good news 15 more schools in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में से इस समय अच्छी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य में 15 और स्कूलों को पीएम श्री की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संबंधित अधिकारियों को इन पीएम श्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लाने...

देहरादूनः उत्तराखंड में से इस समय अच्छी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य में 15 और स्कूलों को पीएम श्री की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संबंधित अधिकारियों को इन पीएम श्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लाने व कम्प्यूटर लैब अगले एक माह में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएम श्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लाई जाए। जिनका बजट जारी किया जाना है। कहा कि एक महीने के भीतर बजट जारी कराया जाए। उन्होंने टिंकरिंग लैब जल्द उपलब्ध कराए जाने के लिए आईआईटी कानपुर से लगातार संवाद कर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पीएम श्री स्कूलों में खेल के मैदान उपलब्ध कराए जाने पर भी शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालयों के रूप में चुना गया है। इसमें 34 प्राथमिक व 192 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही 15 और अन्य विद्यालयों को स्वीकृति मिली है। बताया कि पीएम श्री के 22 कम्पोनेंट्स में से 16 को 100 प्रतिशत लागू कर लिया गया है। बाकी 6 कम्पोनेंट्स का कार्य विभिन्न चरणों में गतिमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!