Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2025 02:07 PM

हरिद्वारः पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार दौरे पर है। जहां वह सबसे पहले कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचे है। रामनाथ कोविंद ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत की।

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी बात कही है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है। जिसे देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। वहीं एक देश एक चुनाव को उन्होंने देश के लिए बहुत आवश्यक बताया है। कहा कि भारत जोकि आज विश्व स्तर पर आर्थिक शक्ति में चौथे नंबर पर है। एक देश एक चुनाव होने के बाद तीसरे नंबर की शक्ति बन जाएगा।