पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग, मारपीट में दोनों परिवारों के लोग घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2024 10:21 AM

due to old rivalry one party opened fire on the other

ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर के मल्सी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की खबर सामने आई है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट में दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है।...

ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर के मल्सी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की खबर सामने आई है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट में दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों के घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर शाम मलसी गांव में नबी हसन खां और मो. खुर्शीद के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि एक पक्ष मदरसे में हुए बच्चियों के यौन शोषण के मामले की पैरवी कर रहा था और दूसरा पक्ष इससे नाराज था। वहीं इस रंजिश के चलते दोनों के बीच तनातनी चल रही थी और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। इसमें शाहिद अहमद, मोहम्मद यूसुफ, कबीर अहमद घायल हो गए। बताया गया कि शाहिद को छर्रे लगने की बात सामने आ रही है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और उनका इलाज चल रहा है। इधर जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ देखने को मिली। मामले में घायल पक्ष के मोहम्मद हुसैन और आरफीन ने बताया कि दूसरा पक्ष शाम से ही मारपीट करने की ताक में घूम रहा था। इसके लिए बाहर से लड़कों को बुलाया गया था। इस के दूसरे इस पक्ष के घर से लड़कों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!