DM ने की जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Oct, 2024 01:37 PM

dm reviewed the works of jageshwar dham plan

अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। इसी के साथ ही डीएम ने मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। वहीं इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जागेश्वरधाम में मास्टर...

अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। इसी के साथ ही डीएम ने मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। वहीं इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जागेश्वरधाम में मास्टर प्लान के कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जागेश्वर मास्टर प्लान सरकार की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए उन्होंने सभी अधिकारियों को इस मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए है। वहीं इस मौके पर डीएम ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों की भी समस्याएं सुनी। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके घरों की मरम्मत करने में पुरातात्विक विभाग से समन्वय न बन पाने के कारण अनुमति नहीं मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने पुरातात्विक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नियमानुसार परमिशन दें। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी कहा कि सभी लोग स्थानीय एवं पहाड़ी शैली में घरों की मरम्मत कराएं तथा होम स्टे के रूप में अपने घरों का विकास करें।उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना का लाभ भी दिलाना सुनिश्चित करें।

डीएम ने कहा कि जागेश्वर धाम प्रसिद्ध धामों में से एक है तथा प्रधानमंत्री जी के आगमन से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के साथ ही यहां फूलों की भी अधिक आवश्यकता है। इसलिए इस क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से फूलों की खेती पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के विकास के साथ साथ आर्थिक विकास भी किया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!