DM ने निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक, बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के समाधान पर किया मंथन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2024 10:38 AM

dm held a meeting with corporation officials

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल नगर निगम देहरादून में पहुंचे। जहां उन्होंने निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने और शहर में चली आ रही पार्किंग की समस्या के...

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल नगर निगम देहरादून में पहुंचे। जहां उन्होंने निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने और शहर में चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान पर मंथन किया गया।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि इस बैठक में मैकेनिक ऑटोमेटिक पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने कहा कि यदि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखा जाए तो उसके लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग सही विकल्प है। उन्होंने बताया कि मैकेनाइज्ड पार्किंग के लिए शहर में कुछ जगह चिन्हित की गई है जिनका सर्वे भी हो चुका है। वहीं आगे कहा कि इस कार्रवाई के बाद एक पूरी प्रेजेंटेशन तैयार की जाएगी। इसमें आम लोगों से भी राय ली जाएगी, उसके बाद शासन की अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बता दें कि इस दौरान बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!