सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों ट्रेंड हुआ धामी का मां के साथ पौधारोपण, PM मोदी ने की थी अपील

Edited By Nitika, Updated: 22 Jul, 2024 09:12 AM

dhami plantation with his mother trended on social media

रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी मां के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत, पौधारोपण किया।

 

देहरादूनः रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी मां के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत, पौधारोपण किया।

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया ‘एक्स' पर भी धामी की अपील का रुझान देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने उनकी अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिसके बाद कई घंटों तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘एक पेड़ मां के नाम' में शामिल हों, ट्रेंड करने लगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात' कार्यक्रम में समस्त देशवासियों से ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम' पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण करने की अपील की थी, जिसके बाद से ही प्रदेश भर के लाखों युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं एवं प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!