दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग तेज, BJP कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Sep, 2024 01:49 PM

demand for arrest of milk union president mukesh bora intensifies

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा पर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद बोरा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो रही है। इस मामले में जहां कांग्रेस ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। वहीं अब...

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा पर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद बोरा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो रही है। इस मामले में जहां कांग्रेस ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। वहीं अब आरोपी युवक मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के लोग भी सामने आने लगे हैं। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मशाल जलूस भी निकाला।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने विधवा महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुकेश बोरा की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इस के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही। वहीं इस मामले में भरत नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तत्परता दिखाते हुए मुकेश बोरा को डेयरी फेडरेशन प्रशासक से हटा दिया है।

वहीं मशाल जुलूस के दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप हैं। इसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। लेकिन रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी हैं?

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!