हत्या या आत्महत्या? किराए के कमरे में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, साथ रह रही युवती मौके से फरार

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2024 02:34 PM

dead body of a young man found hanging in a rented room

हल्दवानीः उत्तराखंड के हल्दवानी में कानपुर के युवक का शव किराए के कमरे में लटका हुआ मिला है। इसी किराए के कमरे में युवक के साथ एक युवती भी रह रही थी, जो घटना के बाद अपने समान को आग लगाकर और युवक का मोबाइल लेकर फरार है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच...

हल्दवानीः उत्तराखंड के हल्दवानी में कानपुर के युवक का शव किराए के कमरे में लटका हुआ मिला है। इसी किराए के कमरे में युवक के साथ एक युवती भी रह रही थी, जो घटना के बाद अपने समान को आग लगाकर और युवक का मोबाइल लेकर फरार है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला हिम्मतपुर तल्ला स्थित प्रगति विहार का है। जहां शिवम श्रीवास्तव नामक व्यक्ति (31) का शव किराए के कमरे में लटका हुआ मिला। मकान मालिक ने किसी तरह युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शिवम प्रगति विहार में पिछले 8 महीने से  किराए पर रह रहा था। वे करीब आठ माह पहले एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर देहरादून से हल्द्वानी आया था। करीब डेढ़-दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। अभी नई नौकरी की बात भी चल रही थी। बीते शनिवार को दोनों भाइयों की फोन पर बातचीत भी हुई थी। 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि गायब हुए मोबाइल और युवती का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मामले की खोजबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक परिजनों के द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!