कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार का किया घेराव, कहा-प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2024 10:55 AM

congress state president karan mahara surrounded the dhami government

हल्द्वानीः  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओ से छेडछाड़ और अराजकता के माहौल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की धामी सरकार पर जमकर हमला बोला है। हल्द्वानी में मीडिया से मुख़ातिब हुए करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में कानून...

हल्द्वानीः  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओ से छेडछाड़ और अराजकता के माहौल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की धामी सरकार पर जमकर हमला बोला है। हल्द्वानी में मीडिया से मुख़ातिब हुए करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। साथ ही कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। वहीं माहरा ने सवाल उठाया कि यदि आम जनता दहशत में है तो आखिर राज्य सरकार अपने लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही?

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने इस बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी मामले में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष आरोपी हैं, तो दूसरी तरफ लाल कुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इसके चलते आखिर सरकार इन मामलों पर कार्रवाई करने से क्यों डर रही है। इसी के साथ माहरा ने तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रतिदिन महिला अपराध को लेकर घटनाएं सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की कानून व्यवस्था ध्वस्त है,इसका मतलब साफ है कि उत्तराखंड में अराजकता अपने चरम पर है।

करन माहरा ने भाजपा महिला मोर्चा पर भी तंज कसा और कहा कि निर्भया के मामले पर जगह-जगह कैंडल मार्च करने वाली भाजपा महिला मोर्चा आज उत्तराखंड में हो रहे महिला अपराधों पर आखिर चुप क्यों है? इसके अतिरिक्त माहरा ने सवाल उठाया कि जब कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना हुई तो सभी लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए लेकिन उत्तराखंड के महिला अपराधों पर आखिरकार चुप्पी क्यों? 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!