उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, धामी सरकार का फूंका पुतला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2024 04:00 PM

congress protests against increasing crime against women in uttarakhand

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने अल्मोड़ा में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका और सरकार...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने अल्मोड़ा में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में तेजी आई है, और कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। तिवारी ने अंकित भंडारी हत्याकांड, रुद्रपुर नर्स के साथ रेप, और आईएसबीटी में रेप कांड जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ,तो राज्यभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!