महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे CM धामी, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2024 03:59 PM

cm dhami reached mumbai to attend the swearing in ceremony

देहरादून/मुंबईः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके है। वहीं, सीएम धामी के मुंबई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "यहां महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। सभी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना है, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।" महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के 13 दिन बाद आज नई सरकार बनने जा रही है। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही एनसीपी नेता अजित पवार छठी बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि इस समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सीएम योगी समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!