कारगिल दिवसः CM धामी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सेना ने अपने शौर्य से हमेशा देश का बढ़ाया मान

Edited By Nitika, Updated: 26 Jul, 2023 03:10 PM

cm dhami paid tribute to the brave martyrs

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

देहरादूनः कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

धामी ने अपने संदेश में कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिए बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!