CM धामी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख,कहा- ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में दें स्थान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Dec, 2024 08:41 AM

cm dhami expressed grief over the demise of former prime minister

देहरादूनः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादूनः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा," देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!