गुजरात के पूर्व CM के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख,कहा-भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jun, 2025 08:01 AM

cm dhami expressed grief over the demise of former gujarat

देहरादूनः गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर...

देहरादूनः गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।    

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  विजय रूपाणी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। कहा कि यह न केवल गुजरात के लिए बल्कि भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है। यह हादसा प्लेन के टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!