उत्तराखंड में पेट्रोल पंप पर मचा बवाल ! कर्मियों की लात-घूसों और बेल्ट से मारपीट, जानें वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Mar, 2026 02:33 PM

chaos erupts at a petrol pump in uttarakhand employees are

हल्द्वानी: जनपद हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम हंगामा हो गया। स्कूटी सवार दो युवक बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन पंप कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया।

हल्द्वानी: जनपद हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम हंगामा हो गया। स्कूटी सवार दो युवक बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन पंप कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया।

इस बात से नाराज होकर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। इसी दौरान एक युवक ने बेल्ट निकालकर एक कर्मचारी को पीट दिया।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पेट्रोल पंप प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़कर चौकी ले गई, जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आदेश के अनुसार खुले में बोतल में पेट्रोल देना मना है और पंप कर्मचारियों ने नियमों का पालन किया। एसोसिएशन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!