चमोली: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, 9 माह पहले हुई थी शादी; FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2025 03:32 PM

chamoli newly married woman dies under suspicious circumstances

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक महिला की 9 माह पहले शादी हुई थी। मृत महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज...

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक महिला की 9 माह पहले शादी हुई थी। मृत महिला के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, यह घटना चमोली के अंतर्गत निजमुला घाटी के पाणा गांव की है। यहां एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसी के साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर मृत महिला के पिता भी पहुंचे थे। जिन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या की है। इसके बाद शव को फंदे से लटका कर घटना को आत्महत्या बता रहें है। कहा कि उनकी बेटी बबीता (20) की शादी नौ माह पहले राकेश लाल से हुई थी। तभी से उनकी बेटी का  उत्पीड़न किया जा रहा था।

मामले में महिला के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों के बारे में बताया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!