तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,संपूर्ण देशवासियों को 15 अगस्त की दी बधाई

Edited By Nitika, Updated: 14 Aug, 2024 02:41 PM

cabinet minister ganesh joshi participated in the tiranga yatra

उधम सिंह नगर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का आह्वान किया गया है। इसके चलते मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में किला मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार होते हुए...

उधम सिंह नगर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का आह्वान किया गया है। इसके चलते मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में किला मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं इस तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं प्रभारी मंत्री उधम सिंह नगर गणेश जोशी ने भी प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने स्कूटी चलाकर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इस यात्रा का महाराणा प्रताप चौक पर समापन किया ।

कैबिनेट मंत्री ने बाइक द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा
बता दे कि बीते मंगलवार को उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर के किला मोहल्ले से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके चलते इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री तथा उधम सिंह नगर जनपद के प्रभारी गणेश जोशी ने इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही गणेश जोशी ने बाइक पर सवार होकर इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की और किले मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर इस यात्रा का समापन किया। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित स्थानीय लोगो भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगे के लिए वीरों ने की जान  न्योछावर 
वहीं इस मौके पर गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पिछले 3 वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का आह्वान किया। इसके अंतर्गत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। गणेश जोशी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के लिए हमारे देश के वीर शहीदों ने अपनी कुर्बानियां दी है। इस तिरंगे के लिए अपनी जान  न्योछावर  करने वाले वीर शहीदों को हम इस पर्व पर याद करते हैं।

तिरंगे की शक्ति विदेश में भी देखने को मिली
मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। इस तिरंगे का मान हमेशा बनाए रखना है। हमारे तिरंगे की शक्ति विदेश में भी देखने को मिली है। यूक्रेन देश में भारत के पढ़ने वाले, काम करने वाले लोग फंसे हुए थे, तो उस समय मोदी जी द्वारा कहा गया था कि जिसके हाथ में भारत का तिरंगा होगा, वह वहां से निकलेगा। उस वक्त भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों नेपाल, भूटान तथा अनेकों राष्ट्र के लोगों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर वहां से निकले थे। इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर उन्होंने संपूर्ण देशवासियों को 15 अगस्त की बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!