Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Feb, 2025 03:12 PM
![bjp s historic victory in delhi assembly elections](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_12_077968647single185-ll.jpg)
Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की है। करीब 27 साल बाद भाजपा सरकार दिल्ली पर राज करेगी। इस शानदार जीत के लिए देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री...
Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की है। करीब 27 साल बाद भाजपा सरकार दिल्ली पर राज करेगी। इस शानदार जीत के लिए देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा,"दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है। यह स्वर्णिम विजय देवतुल्य जनता द्वारा घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अंत्योदय की विचारधारा को समर्पित है। यह स्पष्ट जनादेश दिल्ली के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने खुद देखा है कि पिछले कुछ सालों में अरविंद केजरीवाल और आप-दा सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्से की लहर कितनी प्रबल हो गई थी। बदलाव की आवाज़ हर ओर सुनाई दे रही थी और जनता ने परिवर्तन करके दिखाया। अब समय आ गया है जब दिल्ली में चहुंमुखी विकास होगा और जनता को उनका हक मिलेगा।