महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने उन्हें किया याद; कहा- बापू के विचार सदैव राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jan, 2025 08:47 AM

cm dhami remembered mahatma gandhi on his death

देहरादूनः देश को आजाद कराने की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन यानी 30 जनवरी 1948 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसी बीच...

देहरादूनः देश को आजाद कराने की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज के ही दिन यानी 30 जनवरी 1948 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपके विचार सदैव राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।" गांधी जी ने देश को आजाद करवाने के लिए जो भूमिका निभाई वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधी जी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कई लोग उन्हें प्यार से बापू बुलाते है।

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर में जन्मा एक बालक जिसने बचपन में मां के धार्मिक व्यवहार और संस्कारों को ग्रहण किया, वह आगे चलकर देश का राष्ट्रपिता बन गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!