महाकुंभ में भगदड़ पर CM धामी ने जताया दुख,कहा- दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक; ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में दें स्थान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jan, 2025 01:11 PM

cm dhami expressed grief over the stampede in mahakumbh

देहरादून/प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ मची है। इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल और जान जाने की सूचना मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। हालांकि,...

देहरादून/प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ मची है। इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल और जान जाने की सूचना मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ में भगदड़ पर गहरा दुख जताया है।

सीएम धामी ने 'एक्स' पर दुख प्रकट करते हुए पोस्ट कर लिखा,"महाकुंभ में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में अभी तक कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। यह हादसा अत्यधिक भीड़ के चलते हुआ। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!