"भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए", CM धामी ने गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2025 03:18 PM

bjp government for service good governance and poor welfare

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल को लेकर प्रेस वार्ता की हैं। जिसमें सीएम धामी ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण के लिए है।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल को लेकर प्रेस वार्ता की हैं। जिसमें सीएम धामी ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण के लिए है।

इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है। प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 13,14 और 15 जून को जगह- जगह कार्यक्रम किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत एक बहुत बड़ी वैश्विक शक्ति बना है। प्रधानमंत्री  का 11 वर्ष का कार्यकाल कालखंड के स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। कहा कि 2014 से पहले घपलों की सरकार रही है। जबकि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना दी है। आज हमारी देश की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

सीएम धामी ने बताया कि मोदी सरकार में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। धारा 370, तलाक का कानून हो वक्फ बोर्ड हो निर्णय हमारी सरकार ने लिए है। ऑपरेशन सिंदूर में भी भाजपा सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है और पाकिस्तान को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। आज गरीबों का अस्पताल में मुफ्त इलाज हो रहा है। व्यापार में भी आज भारत आगे बढ़ रहा है। भारत रक्षा शक्ति में भी लगातार आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपना डंका बजा रहा है।

भारत की रैंकिंग 142 से बढ़कर 63 पहुंची है। हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई गति  दी है। लगातार हमारे देश में एक्सप्रेसवे , एलिवेटेड सड़के भी बन रही है। 136 वंदे भारत रेल आज भारत में चल रही है। हवाई अड्डे में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!