रूड़की में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Nov, 2024 11:34 AM

birth anniversary of former prime minister jawaharlal nehru celebrated

रूड़कीः  जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर मनाई गई। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी की अध्यक्षता...

रूड़कीः  जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर मनाई गई। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी की अध्यक्षता में किया गया। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। यह उनकी ही सोच ही थी कि वह एक बेहद पढ़े लिखे एवं संपन्न घराने के होने के बावजूद भी, उन्होंने भारत के गरीब के दर्द को समझा और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। जवाहरलाल नेहरू अनेकों बार जेल गए और यातनाएं सहते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करते रहे। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नेहरू जी ने सीमित संसाधनों से ही एम्स,आईआईटी,इसरो, भाखड़ा डैम जैसे संस्थान देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाए।

वहीं,महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने कहा कि नेहरू एक विचार है जिसे आज के युवाओं को समझना बहुत ही आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नेहरू की सोच से देश अवश्य विश्व गुरु बन सकता है और बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!