नैनीताल में नदियों, तालाबों और पोखरों में नहाने पर लगी रोक, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jul, 2024 01:38 PM

ban on bathing in rivers ponds and ponds in nainital

देहरादूनः नैनीताल में आए दिन नदियों में लोगों के डूबने की खबरें सामने आ रही हैं। जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन चुका है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए नैनीताल में नदियों तालाबों और पोखरों में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ पर्यटकों को भी...

देहरादूनः नैनीताल में आए दिन नदियों में लोगों के डूबने की खबरें सामने आ रही हैं। जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन चुका है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए नैनीताल में नदियों तालाबों और पोखरों में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ पर्यटकों को भी विशेष चेतावनी दी गई है। नैनीताल प्रशासन ने इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

इन नदियों में नहाने पर लगी रोक
नैनीताल की परीताल, भालूगाड़, हरीशताल, लोहाखाम ताल, गौला नदी और उसकी सहायक नदी कलसा में पर्यटकों और लोगों के नहाने और आने जाने पर रोक लगा दी गई है। उप जिलाधिकारी के एन गोस्वामी ने कहा कि उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भी लगातार लोगों के डूबने की खबरें आ रही हैं। लोग रील और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे में मानसून को देखते हुए गौला नदी के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों तालों में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा-40 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई हल्द्वानी को निर्देश दिए कि संबद्ध नदियों में प्रतिबंधित साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!