Edited By Nitika, Updated: 10 Nov, 2023 02:11 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार देर शाम जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे। वहां पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उनके मंत्रिमंडल के मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत, सांसद व...
देहरादूनः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार देर शाम जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे। वहां पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उनके मंत्रिमंडल के मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।
वहीं अमित शाह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा आईटीबीपी टाइगर मेस 23वीं वाहिनी सीमा द्वार के लिए रवाना हुए। शाह यहां रात्रि विश्राम के करेंगे और सुबह आईटीबीपी के 62वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।