Almora News: कुमाऊं के पर्वतीय हिस्सों में आज मनाई जाएगी दीपावली, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2024 09:41 AM

almora news diwali will be celebrated today in the mountainous parts of kumaon

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के कई इलाकों में महालक्ष्मी की पूजा के साथ दीपावली पर्व बीते गुरूवार को मनाया गया। इसी बीच कुमाऊं के पर्वतीय हिस्सों में आज यानी 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। बता दें कि इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के कई इलाकों में महालक्ष्मी की पूजा के साथ दीपावली पर्व बीते गुरूवार को मनाया गया। इसी बीच कुमाऊं के पर्वतीय हिस्सों में आज यानी 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। बता दें कि इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।    

प्राप्त सूचना के मुताबिक कुमाऊं क्षेत्र में रामदत्त जोशी पंचांग के आधार पर महालक्ष्मी का पूजन आज यानी 1 नवंबर को मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके चलते कुमाऊं के लोगों के द्वारा आज ही दीपावली मनाई जाएगी। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों के द्वारा आज शुभ मुहूर्त के बीच देर शाम 6 बजकर 22 मिनट तक लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। साथ ही अमावस्या की निर्धारित तिथि के अनुसार लोग महालक्ष्मी का व्रत कर आशीर्वाद प्राप्त कर दीपावली पर्व मनाएंगे।

बता दें कि दीपावली 2024 को लेकर देश में भारी कन्फ्यूजन रहा है और इस साल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। लेकिन अगले साल भी गृह नक्षत्रों की ऐसी स्थिति पैदा हो रही है जिस से देश में दो दिन दिवाली मनाने की नौबत आएगी। अगले साल दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर की है और शास्त्रीय विधान के मुताबिक दिवाली 21 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!