कृषि क्षेत्र में 500 करोड़ का निवेश कर सकता है अडानी ग्रुप

Edited By Nitika, Updated: 24 Jun, 2024 03:58 PM

adani group can invest rs 500 crore in agriculture sector

देश के जाने माने अडानी समूह ने उत्तराखंड में निवेश करने का फैसला किया है और उन्होंने रविवार को इस बारे में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात की तथा उद्यान के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की साथ ही अडानी ग्रुप के...

देहरादूनः देश के जाने माने अडानी समूह ने उत्तराखंड में निवेश करने का फैसला किया है और उन्होंने रविवार को इस बारे में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात की तथा उद्यान के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की साथ ही अडानी ग्रुप के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनंद सिंह भसीन ने बताया कि अडानी समूह प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश का इच्छुक है। 

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि जलवायु क्षेत्र विभिन्न बागवानी फसलों के उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। राज्य में बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की अनुकूल नीतियों के कारण आज देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

कौशल विकास सेंटर की सथापना की जाएगी
अडानी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यहाँ पर कौशल विकास सेंटर खोला जाएगा, इससे प्रदेश के किसानों को अनाज और फलों के दीर्घकालिक भंडारण की सुविधा मिलेगी, जिससे उपज को खराब होने से बचाया जा सकेगा, राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश की योजना है। दक्ष मानव संसाधन के विकास के लिए प्रदेश में कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे, इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और साथ ही उन्हें कौशल विकास से उद्योगों में नौकरी का मौका मिलेगा। इस मौके पर अडानी ग्रुप के महाप्रबंधक आरके पांडे के साथ, उत्तराखंड जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार भी मौजूद थे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!