Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jan, 2026 03:55 PM

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जबकि दो अन्य युवक लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश...
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जबकि दो अन्य युवक लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जबकि गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ थल मार्ग पर रिण–बिछुल क्षेत्र में हुई है। जहां शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, अन्य दो युवक लापता है।
सूचना पर पहुंची पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी है। बताया गया कि कार सवार एक युवक संजू तीन अन्य लोगों के साथ पिथौरागढ़ से थल की ओर गया था। एक व्यक्ति देवलथल में ही उतर गया था। इसके बाद तीन युवक वापस लौट रहे थे। तभी उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कार के परखच्चे उड़े है।
घटना में गंभीर घायल की पहचान संजू पुत्र नरोत्तम प्रसाद, निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो युवक अब भी लापता है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है।