चमोली में हादसा ! मरीज को ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Apr, 2026 11:43 AM

accident in chamoli ambulance carrying patient crashes

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक एंबुलेंस सड़क पर पलटी है। वाहन में मरीज समेत चार लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मची है। बताया गया कि एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आदिबदरी-रंडोली के पास हुई है। जहां बुधवार सुबह मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी है। हादसे के दौरान वाहन में मरीज, चालक और स्टाफ मौजूद था। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि एंबुलेंस से मरीज को श्रीनगर ले जा रहे थे।    

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस टीम ने एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित है। वहीं, दूसरी एंबुलेंस से मरीज को श्रीनगर के लिए रवाना किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!