लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत ! महिला ने पार्टनर का किया मर्डर, और फिर खुद बुलाई पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 04:07 PM

a live in relationship ends in horror a woman murders

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर का मर्डर किया है। महिला 2 साल से युवक संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मामूली विवाद के चलते महिला ने यह खौफनाक वारदात अंजाम दिया है। इसके बाद खुद पुलिस...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर का मर्डर किया है। महिला 2 साल से युवक संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मामूली विवाद के चलते महिला ने यह खौफनाक वारदात अंजाम दिया है। इसके बाद खुद पुलिस को पुलिस फोन कर बुलाया। आरोपी महिला की दो बेटियां भी है। उसका पति करीब पांच साल पहले चुका है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात यूपी के लखनऊ में से सामने आई है। जहां बीबीडी के सलारगंज इलाके में देर रात महिला ने लिव-इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक महिला यहां पिछले दो साल से अपनी दो बेटियों और पार्टनर के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। महिला के पति पांच साल पहले मौत हो चुकी है। दरअसल, सूर्य प्रताप सिंह (33 वर्ष) मूल निवासी देवरिया के भनवारी पर्सिया भीखम महिला की बेटियों को घर में ट्यूशन पढ़ाने आता था। तभी महिला की उसके साथ नजदीकियां बढ़ गई। दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया।

सूत्रों के मुताबिक रविवार देर रात दोनों पार्टनर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे में सूर्य प्रताप सिंह गुस्से में कमरे में चला गया। जिससे नाराज महिला ने चाकू उठाया और अपने पार्टनर का गला रेत दिया। बताया गया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर के अंदर लाश समेत 10 घंटे तक बंद रही। इसके बाद सनकी महिला ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

इस खौफनाक मर्डर की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच की गई। कमरे में से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला रत्ना को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!