घर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बालक को उठा ले गया चीता, बच्चे की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Oct, 2024 08:58 AM

a leopard took away a 14 year old boy playing in the courtyard

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के एक गांव में घर के पास घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को उठा ले गया।  इस दौरान बच्चे की चीख पुकार सुनकर पिता ने चीते का पीछा किया। इसमें चीता बच्चे को घायल कर खेत के किनारे...

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के एक गांव में घर के पास घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को उठा ले गया।  इस दौरान बच्चे की चीख पुकार सुनकर पिता ने चीते का पीछा किया। इसमें चीता बच्चे को घायल कर खेत के किनारे छोड़ कर भाग निकला। वहीं, बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस घटना में घायल बालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया है।  

 मिली जानकारी के मुताबिक जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र के बिचवा भूड़ गांव में चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को अचानक उठा ले गया। वहीं बच्चे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता ने शोर शराबा किया। इस शोर शराबे की आवाज सुनकर चीता बच्चे को पास के गन्ने के खेत के किनारे छोड़कर भाग गया। इसके चलते बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ऐसे में बच्चे को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए। जहां बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!