जोशीमठ में सड़क हादसाः कार के खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, 5 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 16 Feb, 2024 11:37 AM

2 people died in road accident

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास सलूद-डुंगरा पगना मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

गोपेश्वरः उत्तराखंड में जोशीमठ के पास सलूद-डुंगरा पगना मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायलों को जोशीमठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को तब हुई जब सलूद-डुंगरा और पगना गांवों के बीच सड़क से गुजर रही कार फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कैई देवी (60) और भोपाल लाल (65) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

बता दें कि इस हादसे में मेहरबान, प्रदीप पंवार, उनकी बेटियां दिव्यांशी और रुद्रांशी के अलावा सरोजनी देवी घायल हो गईं हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!