अग्निवीरों को समूह 'ग' की नौकरियों में मिलेगा 10 % आरक्षण, धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2026 04:47 PM

dhami cabinet approved 13 proposals

बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में बैठक आयोजित करने का उद्देश्य जनता से जुड़े निर्णय जनता के बीच जाकर लेना है।

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यटन, आयुर्वेद, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने समूह ‘ग' की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने, उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिनियम-2026 लागू करने और वीर बालकों को मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के प्रस्तावों पर मुहर लगाई। 

बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में बैठक आयोजित करने का उद्देश्य जनता से जुड़े निर्णय जनता के बीच जाकर लेना है। कैबिनेट ने प्रदेश में समूह ‘ग' की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया। इससे सैन्य सेवा पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अग्निवीरों को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। वहीं, बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों के नियमन और बेहतर प्रबंधन के लिए उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिनियम-2026 लागू करने का निर्णय लिया गया। जन विश्वास अधिनियम के दूसरे चरण को जल्द शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव पर भी आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाकर नागरिकों और कारोबारियों को राहत देना है। 

PunjabKesari

कैबिनेट ने साहस और वीरता का परिचय देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। आगामी विधानसभा सत्र के आयोजन स्थल और समय का निर्धारण करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा प्रदेश की फायर सर्विस व्यवस्था में केंद्रीय मानकों के अनुरूप बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कैबिनेट ने हरिद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) के माध्यम से मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिले में पहले से एक मेडिकल कॉलेज संचालित है। दूसरे मेडिकल कॉलेज की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की उम्मीद है। 

PunjabKesari

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना के लिए सोसायटी गठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। यहां भारतीय योग, ध्यान, ज्योतिष और अन्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है। बैठक में पर्यटन और आयुर्वेद विभाग से संबंधित विकास प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। इसके साथ ही कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, विकास कार्यों और आवास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरकी पैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण की कामना की गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!