उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे अयोध्या, धामी कैबिनेट का हुआ भव्य स्वागत

Edited By Nitika, Updated: 20 Feb, 2024 11:59 AM

dhami reached ayodhya with his cabinet colleagues

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने 5 कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं।

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने 5 कैबिनेट सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या में धामी कैबिनेट का भव्य स्वागत किया गया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी हैं। वे जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। उनका भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद देर शाम देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। वहीं एक आधिकारिक बयान में, धामी ने कहा कि उनका तन भगवान राम के प्रति भक्ति से भरा है तो मन आनंद से।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!