‘आ रहा है यूसीसी', ड्राफ्ट मिलते ही CM धामी ने लांच किया गीत, समस्त टीम को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2024 05:22 PM

dhami launched the song aa raha hai ucc

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘आ रहा है यूसीसी' का विमोचन किया। इस गीत को उनके वरिष्ठ निजी सचिव सहायक भूपेन्द्र बसेड़ा ने लिखा और स्वर प्रदान किया है, जबकि राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया...

देहरादून: देश में पहली बार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने जा रहे उत्तराखंड राज्य में शुक्रवार को विशेषज्ञ समिति द्वारा इसका ड्राफ्ट सरकार को सौंपे जाने के तुरन्त बाद इस पर गाए गीत का विमोचन भी हो गया। 

भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा गया है गीत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘आ रहा है यूसीसी' का विमोचन किया। इस गीत को उनके वरिष्ठ निजी सचिव सहायक भूपेन्द्र बसेड़ा ने लिखा और स्वर प्रदान किया है, जबकि राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी द्वारा निभाई गई है। 

इस गीत के माध्यम से यूसीसी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यूसीसी के प्रचार-प्रसार के द्दष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!