Edited By Nitika, Updated: 19 Jun, 2024 03:25 PM
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को इन दिनों एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।
देहरादून: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को इन दिनों एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। जनसंख्या वृद्धि पर आधारित इस फिल्म को लेकर कुछ विशेष लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है।
फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में सीएम धामी को पत्र भी लिखा है। लोगों द्वारा फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई जा रही है।