उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने CM धामी के हाथ में बांधी राखी

Edited By Nitika, Updated: 29 Aug, 2023 10:24 AM

women tied rakhi on cm dhami hand

उत्तराखंड के देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उत्तराखंड के विकास में मातृशक्ति की अहम भूमिका है।

PunjabKesari

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी धार्मिक यात्रा का 05 प्रतिशत व्यय स्थानीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों पर अवश्य खर्च करें। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले नौ सालों में देश में गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक आवास बनाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में राज्य में जिन लोगों को आवास मिले उन्हें राज्य सरकार द्वारा घर में बर्तन एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए 05-05 हजार रूपए की धनराशि दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अब जिनको आवास मिलेंगे, उन्हें बर्तन एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सात-सात हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में इससे पूर्व मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। उन्होंने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नेहा जोशी, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, गीता रावत, रूचि भट्ट, नेहा शर्मा, आशा कोठारी मौजूद थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!