उत्तराखंड के कई इलाकों में बिगड़ा मौसम का मिजाज, हिमपात व बारिश के चलते बढ़ी ठिठुरन

Edited By Harman, Updated: 12 Jan, 2025 01:46 PM

weather conditions deteriorated in many areas of uttarakhand

उत्तराखंड के कई इलाकों में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दरअसल, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है जबकि शेष इलाकों में बारिश के चलते तापमान नीचे चला गया है। जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई।

नैनीताल: उत्तराखंड के कई इलाकों में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दरअसल, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है जबकि शेष इलाकों में बारिश के चलते तापमान नीचे चला गया है। जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। 

नैनीताल और कुमाऊं में हिमपात 
नैनीताल में भी मौसम का आज दूसरा हिमपात हुआ है। वहीं कुमाऊं में भी भारी बर्फबारी हो रही है। नैनीताल में देर रात मौसम ने करवट ले ली थी। आज अल सुबह बरसात के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात देखने को मिला। किलबरी, पंगोट, स्नोव्यू, चाइना पीक, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छे हिमपात की सूचना है। हिमपात के चलते बारापत्थर-पंगोट मोटर मार्ग बंद हो गया। जिला प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिये जेसीबी मशीन लगायी गयी है। हिमपात के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान काफी नीचे चला गया है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है।

बागेश्वर जिले में भी मौसम ने बदले तेवर
वहीं बागेश्वर जिले में भी मौसम ने करवट ली है। यहां भी हाड़मास कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बागेश्वर, कपकोट और गरूड़ तहसीलों से सुबह से ही बारिश हो रही है। कपकोट के बघर क्षेत्र में हिमपात हुआ है। जिससे यहां ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां किसी प्रकार के नुक्सान की सूचना नहीं है।

सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भी बढ़ा ठंड का प्रकोप
इधर, सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यहां भी ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छा खासा हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। साथ ही सभी तहसीलों में बारिश होने की सूचना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!