उत्तराखंड के CM धामी ने भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया दुख, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2024 11:27 AM

uttarakhand cm dhami expressed grief over the demise

देहरादूनः भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा 86 वर्ष की उम्र में देश दुनिया को अलविदा कह गए है। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।"

वहीं सीएम ने आगे लिखा, "उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।" इसके अतिरिक्त धामी ने रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!