"कांग्रेस के साथ फिर से जुड़े ब्राह्मण समुदाय", 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत की अपील

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Nov, 2026 01:01 PM

harish rawat s appeal before the 2027 assembly elections

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा एसआईटी की जांच के आधार पर दोषियों को सजा तो मिली है, लेकिन मामले की जांच से जुड़े कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। उन्होंने अंकिता और पुलकित के मोबाइल फोन बरामद न होने, पोस्टमार्टम के दौरान महिला चिकित्सक की मौजूदगी और...

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण समुदाय से कांग्रेस के साथ फिर से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की पार्टी की परंपरा में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी ब्राह्मण समुदाय से जुड़ने का प्रयास कर रही है। 

रावत ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने से ब्राह्मण और अनुसूचित जाति, दोनों समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में कमी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के कारण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए आरक्षण के तहत उपलब्ध अवसर घटे हैं। रावत ने कहा कि यदि उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में लौटती है, तो मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में अंकिता भंडारी मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छह माह के भीतर उस कथित 'वीआईपी' की पहचान करने का प्रयास करेगी, जिसका जिक्र अंकिता ने कथित तौर पर अपनी एक बातचीत में किया था। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा एसआईटी की जांच के आधार पर दोषियों को सजा तो मिली है, लेकिन मामले की जांच से जुड़े कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। उन्होंने अंकिता और पुलकित के मोबाइल फोन बरामद न होने, पोस्टमार्टम के दौरान महिला चिकित्सक की मौजूदगी और रिजॉर्ट में साक्ष्यों के साथ कथित छेड़छाड़ करने वालों की भूमिका को लेकर चिंता जताई। उन्होंने हाल में सार्वजनिक की गई अंकिता की कथित निजी चैट की प्रामाणिकता पर भी संदेह व्यक्त किया। रावत ने चुनावी तैयारियों के बारे में कहा कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक लिया है और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को कम से कम 45 सीट जीतनी होंगी। टिकट वितरण में महिलाओं और पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि उम्मीदवारों के चयन का मुख्य आधार उनकी जीतने की संभावना होगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!