यूपी के सिंचाई मंत्री ने हरिद्वार में बने पार्क का किया लोकार्पण, बाढ़ के हालात को लेकर आलाधिकारियों से की बात

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2024 11:14 AM

up irrigation minister inaugurated the park built in haridwar

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बीते शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर ओम पुल के पास बने पार्क का लोकार्पण किया। वहीं इस मौके पर यूपी के भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। इसी...

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बीते शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर ओम पुल के पास बने पार्क का लोकार्पण किया। वहीं इस मौके पर यूपी के भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। इसी दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में बाढ़ के हालातों को लेकर आलाधिकारियों से बात की।

सिंचाई मंत्री ने यूपी के सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों को उत्तराखंड से निकलने वाली तमाम नदियों और बरसाती नालों पर नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं मानसून के इस दौर में यूपी में उफान पर नदियों के कारण बने बाढ़ जैसे हालात से निपटना उन्होंने बड़ी चुनौती बताया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि यूपी में बाढ़ का कारण नेपाल और उत्तराखंड से निकलने वाली सभी नदियों में एक साथ अधिक मात्रा में पानी आने से है।

वहीं मंत्री स्वतंत्र ने बताया कि ऐसी स्थिति में वे पूरी तरह से नदियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जब महज गंगा में ही पानी का जल स्तर बढ़ता है, तो ज्यादा समस्या नहीं होती है। लेकिन जब एक साथ कई नदियों में जल स्तर बढ़ जाता है, तो बाढ़ की संभावनाएं पैदा हो जाती हैं। इसमें खतरा बढ़ने से सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!