ऋषिकेशः पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा शख्स, जानें क्या है मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jan, 2025 12:55 PM

rishikesh a man climbed a tower with a bottle of petrol

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी किसी मांग के चलते पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति पेट्रोल के साथ खुद को आग लगने की धमकी भी देने लगा।

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी किसी मांग के चलते पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति पेट्रोल के साथ खुद को आग लगने की धमकी भी देने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति स्थानीय पेट्रोल पंप में पंचर लगाने का काम करता था। अब पेट्रोल पंप के मालिक ने अपनी जमीन को किसी और को बेच दिया है। इसके बाद जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने पेट्रोल पंप बंद कर दिया। साथ ही पेट्रोल पंप की जमीन पर अन्य काम शुरू करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया। ऐसे में उक्त व्यक्ति भूमि मालिक से दुकान की मांग करने लगा। जिस पर भूमि स्वामी ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया।

वहीं, इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के व्यक्ति को टावर से नीचे उतारने में हाथ पांव फूल गए है। लेकिन, व्यक्ति अपनी मांगों पर अड़ा है और अभी भी टावर पर चढ़ा है। फिलहाल, पुलिस द्वारा व्यक्ति को टावर से नीचे उतारने का प्रयास जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!