Edited By Harman Kaur, Updated: 21 Mar, 2023 04:54 PM

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के पंतनगर थाना क्षेत्र में शांतिपुरी गेट (Shantipuri Gate ) के पास पुराने विवाद में समझौता करने गए 2 पक्षों में फिर से विवाद हो गया....
उधम सिंह नगर (निज़ामुद्दीन शेख़): उत्तराखंड में उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के पंतनगर थाना क्षेत्र में शांतिपुरी गेट (Shantipuri Gate ) के पास पुराने विवाद में समझौता करने गए 2 पक्षों में फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंटें चली। इस दौरान दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े...CM धामी ने G-20 सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- बैठक के सफल आयोजन में किसी भी प्रकार न रहे कमी
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र का है। जहां शांतिपुरी गेट के पास नाले किनारे रहने वाले अजय से खुरपिया निवासी शंभू, जोगेंद्र, विक्की का पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम वह विवाद को लेकर समझौता करने के लिए अपने साथियों और 2 महिलाओं के साथ शांतिपुरी गेट में पहुंचा था। समझौते के दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच खूब लाठी-डंडे और ईंटें चली।

जिसमे शांतिपुर गेट निवासी टिंकू माली,शांति देवी, स्वाला, शोभा,अजय और खुरपिया फार्म निवासी शंभू, जय देव सहित 2 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहें है। इतना ही नहीं वीडियो में कुछ लोग ताबड़तोड़ ईंटें बरसाते हुए भी नजर आ रहे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक पक्ष के द्वारा पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है।