स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती आज, CM धामी ने उन्हें किया याद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2025 09:52 AM

today is the birth anniversary of freedom fighter and famous

National women's day: आज यानी 13 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती है। सरोजिनी नायडू के जन्म को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरोजिनी नायडू जी...

National women's day: आज यानी 13 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती है। सरोजिनी नायडू के जन्म को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें याद किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा," राष्ट्रीय महिला दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध कवयित्री एवं उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल "भारत कोकिला" सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर कोटिशः नमन। सरोजिनी नायडू नारी सशक्तिकरण की अनुकरणीय मिसाल हैं। उनके द्वारा भारतीय साहित्य, राजनीति और समाज सुधार की दिशा में किए गए कार्य सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। मातृशक्ति का कल्याण हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।"

आपको बता दें कि 13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। महिलाओं की मुक्ति, स्वतंत्रता संग्राम और अन्य अधिकारों की लड़ाई में सरोजिनी नायडू का काफी महत्वपूर्ण योगदान था। देश की असंख्य महिलाओं के विकास में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 13 फरवरी (जन्मदिवस) को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!