Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2025 03:58 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां देर रात मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा बदमाश मौके पर भाग निकला। बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद से फरार चल रहा...
हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां देर रात मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा बदमाश मौके पर भाग निकला। बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद से फरार चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैरोल से फरार उम्रकैद का कैदी विनोद उर्फ विक्की राजपूत घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुआ। इसके बाद आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से आरोपी के पास से देसी तमंचा, कारतूस और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए है।
पुलिस के मुताबिक विनोद उर्फ विक्की 2007 में हत्या के मामले में रोहतक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था और 2023 में पैरोल पर छूटने के बाद से फरार था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जबकि पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।