हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन! आखिरकार क्या हुआ ऐसा कि.....

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Mar, 2025 03:10 PM

the bride kept waiting for the groom with henna on her hands

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन शादी के लिए तैयार होकर दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा मौके पर फरार हो गया। इसके बाद युवती दुल्हन के लिबास में...

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन शादी के लिए तैयार होकर दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा मौके पर फरार हो गया। इसके बाद युवती दुल्हन के लिबास में पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन की तहरीर पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि अन्तरजातीय विवाह होने के चलते परिवार वालों ने शादी तोड़ी है.

पुलिस के अनुसार यह घटना 2 मार्च को हुई। यहां मुखानी थानाक्षेत्र में किराए पर रह रही युवती की शादी, बिंदुखत्ता लाल कुआं के रहने वाले लड़के से तय हुई थी। शादी के दिन बारात के स्वागत के लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। पकवान तैयार हो रहे थे और हर कोई खुशी के माहौल में था। शादी हल्द्वानी स्थित आर्य समाज मंदिर में होनी थी। लड़की दुल्हन के जोड़े में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज मंदिर पहुंच गई, लेकिन तय समय पर बारात नहीं पहुंची। युवक के संपर्क करने पर उसका फोन बंद आया। युवती और परिजन बारात का घंटों इंतजार करते रहे,लेकिन बारात नहीं आई।

जिसके बाद युवती दुल्हन के लिबास में ही पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस तहरीर में युवती ने बताया कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लाल कुआं का रहने वाला युवक रहता था। इस दौरान लड़के ने उससे दोस्ती करने के लिए कहा। जिस पर युवती ने साफ मना कर दिया। इसके बाद लड़के ने उसे शादी के लिए कहा तो लड़की ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। दोनों ने किसी तरह अपने माता-पिता को भी इस शादी के लिए मना लिया था। लेकिन शादी के दिन लड़का मौके पर फरार हो गया। आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

203/8

20.0

Delhi Capitals are 203 for 8

RR 10.15
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!